ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
बिहार में शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 21 अधिकारियों का तबादला किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेकानंद का तबादला कर दिया गया है। आशीष कुमार को नालंदा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, रत्न संजय कटियार को विशेष निगरानी इकाई (पटना) का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), अवधेश कुमार शर्मा को पुलिस आधुनिकीकरण का आईजी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं का आईजी तथा नागेन्द्र प्रसाद सिंह को अपर नागरिक सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है। उमाशंकर सुधांशु को राज्य के मानवाधिकार आयोग का आईजी बनाया गया है। उपेन्द्र कुमार सिन्हा को पूर्णिया प्रक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), असगर इमाम को तिरहुत प्रक्षेत्र का डीआईजी, वरुण कुमार सिन्हा को पूर्वी क्षेत्र भागलपुर का डीआईजी व चन्द्रिका प्रसाद को कोसी (सहरसा) के डीआईजी का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा विनोद कुमार को दरभंगा प्रक्षेत्र का डीआईजी, सौरभ कुमार को मगध प्रक्षेत्र का डीआईजी, क्षत्रनिल सिंह को बिहार सैन्य बल (बीएमपी)-14 का अतिरिक्त समादेष्टा (एडिशनल कमांडेंट), सुनील कुमार को बीएमपी-16 का अतिरिक्त समादेष्टा, नवल किशोर सिंह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का पुलिस अधीक्षक (एसपी), विकास कुमार को मधेपुरा जिला का एसपी, अश्विनी कुमार को सहरसा का एसपी तथा दीपक वर्णवाल को अगले आदेश तक विशेष सुरक्षा दल (पटना) के अतिरिक्त समादेष्टा पद का दायित्व सौंपा गया है।
आशीष भारती को मुंगेर का एसपी, दीपक रंजन को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी तथा कुमार आशीष को नालंदा जिले का एसपी बनाया गया है।

No comments:
Post a Comment