Friday, October 21, 2016

महराजगंज : निकली मतदाता जागरूकता रैली

voter rally

सदर तहसील में रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना करते एसडीएम देवेश गुप्ता व तहसीलदार पवन जायसवाल।PC: Break News Byuro

ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो 
(राम-बहादुर/आशीष जायसवाल )महराजगंज।  शनिवार से शुरू हो रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों से वोटर बनने का आह्वान करते हुए जिलेभर में स्कूल बच्चों ने रैली निकाली। कालेजों में गोष्ठी आयोजित कर वोटिंग की उपयोगिता बताई गई। डीएम ने 22 एवं 23 अक्टूबर को होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए सभी बीएलओ को फार्म 6, 7 एवं 8 के साथ उपस्थित रहकर मतदाता बनाने का निर्देश दिया है।
बीएलओ के पास मतदाता सूची भी रहेगी। उसे कोई भी व्यक्ति नि:शुल्क देख सकेगा। एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, एबीएसए एवं सीडीपीओ कम से कम 10-10 मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। डीएम ने बताया कि इसके अलावा 102 अधिकारी न्याय पंचायतवार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रिपोर्ट देंगे। इस दिन मतदान केंद्र वाले स्कूल खुले रहेंगे। डीएम ने राजनैतिक दलों से अपील की है कि वे विशेष पुनरीक्षण तिथि पर बूथ लेवल एजेंट को बूथ पर उपस्थित रहने तथा छूटे लोगों का एवं 1जनवरी 17 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं को मतदाता बनाने में सक्रिय सहयोग करें।

सदर तहसील में बाइक रैली को एसडीएम देवेश गुप्ता व तहसीलदार पवन जायसवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली जिला उद्योग केन्द्र, मऊपाकड़ तिराहा, सक्सेना चौराहा, होते हुए हनमानगढी से  तहसील लौटी। इस दोरान लोगों को पैंफलेट भी बांटे गए। एसडीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का विशेष तिथि है। सभी बीएलओ. बूथ पर फार्म के साथ उपस्थित रहें और मतदाता पहचानपत्र बनाएं।  नायब तहसीलदार कतरारी रामचन्द्र चौधरी, रजिस्टार कानूनगो छेदी प्रसाद, छोटेलाल, राजकिशोर यादव, सलाहुददीन, लेखपाल ध्रुवनरायन तिवारी, सुरेन्द्र प्रसाद, रामसरन, दीपक पांडे आदि रहे।  

अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रैली में जगन्नाथपुर और परसा सुमाली की रैली में बीईओ कुलदीप नरायन सिंह और वरिष्ठ समन्वयक दिनेश त्रिपाठी शामिल हुए। बीईओ कुलदीप नरायन सिंह ने बताया कि 23 व 24 अक्टूबर को नौतनवां विधान सभा 316 के सभी बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण विशेष शिविर को सफल बनाने के लिए उपजिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर लोगों को जागरुक किया गया। नौतनवां के प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पुरैनिहा, जगन्नाथपुर, परसा सुमाली, सौनौली के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाली। शिक्षकों ने रैलियों का संचालन किया।

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार स्कूली बच्चों ने नारे लिखी तख्तियां लेकर नगर भ्रमण किया। तहसीलदार केशव प्रसाद के नेतृत्व में निकली रैली को एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाई। रैली में रामहर्ष इंटर कालेज व ज्ञानभारती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों सहित अधिवक्ताओं ने भी हिस्सा लिया। नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार एबीएसए कुलदीप सिंह के नेतृत्व में मर्जादपुर, परसासुमाली, जयनाथपुर, एकसड़वा, बड़हरा शिवनाथ में बच्चों ने नारे लगाते हुए लोगों को मतदान और उसके महत्व के प्रति जागरूक किया। 

गोंडा : शिक्षकों ने किया मर्यादा को तार-तार ,BSA कार्यालय में किया हंगामा

teachers commotion in the BSA office

बीएसए कार्यालय में हंगामा करते शिक्षकPC: Break News Byuro 

ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो 
(सुभाष सिंह)गोंडा बेसिक शिक्षा विभाग के बीएसए कार्यालय में शुक्रवार को शिक्षकों ने मर्यादा को तार-तार कर दिया। पदोन्नति में स्कूलों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर महिला शिक्षिकाओं ने बीएसए मुर्दाबाद के नारे लगाए और कार्यालय गेट पर धरना दिया। कुछ देर बाद स्थिति जब सामान्य हुई तो श्रेय लेने के फेर में दो शिक्षक आपस में भिड़ गए। इन शिक्षकों ने कहासुनी के दौरान मर्यादा की सारी सीमाओं को तोड़ते हुए शिक्षक की गरिमा को कलंकित कर दिया। 
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को पदोन्नत किया जाना है। इस प्रक्रिया को 21 अक्तूबर तक पूरा करने का निर्देश बेसिक शिक्षा सचिव ने दिया है। पदोन्नति के लिए महिला व निशक्त शिक्षकों को अपने सुविधा के अनुरूप स्कूलों का चयन कर उनके विकल्प भरने के लिए शुक्रवार को पंतनगर स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बुलाया गया था।

इन 130 शिक्षकों को विकल्प देने के लिए बीएसए ने 270 प्राथमिक व 100 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की सूची चस्पा की थी। लेकिन विकल्प भरने के लिए आईं महिला शिक्षिकाओं ने स्कूलों की सूची को नाकाफी बताते हुए बीएसए से और स्कूलों के विकल्प देने के लिए कहा तो बीएसए ने शासनादेश का हवाला देते हुए और विद्यालय खोलने से इन्कार कर दिया।

बीएसए के इस अड़ियल रवैये से नाराज शिक्षिकाओं ने विकल्प भरने से मना कर दिया और बीएसए कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गईं। शिक्षिकाओं ने बीएसए मुर्दाबाद व बीएसए वापस जाओ के नारे भी लगाए। कुछ शिक्षिकाएं इसकी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंच गईं।

शिक्षिकाओं ने डीएम को बताया कि बीएसए सचिव के आदेश का अनुपालन नहीं करा रहे हैं। इस पर जब डीएम के हस्तक्षेप पर बीएसए स्कूलों की सूची बढ़ाने को तैयार हुए तो इसका श्रेय लेने के लिए शिक्षक संगठनों के दो शिक्षक आपस में भिड़ गए। इन शिक्षकों ने कहासुनी के दौरान सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर अपशब्दों की बौछार करते हुए शिक्षक की मर्यादा को कलंकित कर दिया। बाद में कुछ वरिष्ठ शिक्षकों के समझाने के बाद मामला शांत हो सका और शिक्षिकाओं ने स्कूलों के लिए विकल्प भरे। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पिछले एक माह में दो बार अपने फैसलों को लेकर विभाग की किरकिरी करा चुके हैं। दोनों ही बार इन्हें अपने फैसलों को बदलना पड़ा। पहले अतंरजनपदीय शिक्षकों की तैनाती में स्कूलों की सूची को लेकर ही विवाद हुआ और शिक्षकों ने बीएसए से लेकर जिलाधिकारी के आवास तक का घेराव किया और अब पदोन्नति में महिला व निशक्त शिक्षकों को विकल्प देने के मामले में उनकी कार्यशैली से शुक्रवार को हुए हंगामे ने उनके निर्णय लेने की क्षमता पर सवालिया निशान लगा दिया है। 

शर्मनाक: नवाबों के शहर में नवजात बच्ची को नोचकर खा गए कुत्ते

a1तहलका न्यूज ब्यूरो
ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो 
लखनऊ. नवाबों के शहर लखनऊ में दर्जनों कुत्ते एक नवजात बच्ची को नोच-नोचकर खा गए। जब कुत्ते बच्ची को खा रहे थे, तो लोग मूक दर्शक की तरह खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। ये घटना लखनऊ के गऊघाट पंपिंग स्टेशन के पास की है।
शुक्रवार को ठाकुरगंज के गऊघाट पंपिंग स्टेशन के पास रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई। पांच-छह कुत्ते एक नवजात बच्ची के शरीर के हिस्से को खाने के लिए आपस में लड़ रहे थे। शोर मचाकर कुत्तों को भगाने की कोशिश की, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। वहां मौजूद कुछ युवकों से कुत्तों को भगाकर शव को दफनाने की बात कही गई, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। मौके पर खड़ी महिलाओं को दिल भी नहीं पसीजा।
बता दें कि, जन्म लेने के कुछ ही घंटे बाद ही बच्ची को गऊघाट पंपिंग स्टेशन के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। घटना रात करीब सात बजे की है। स नवजात बच्ची की महक जैसे ही कुत्तों को मिली, वे उस पर टूट पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने सिर्फ तमाशा देखा और अपने घर को चले गए। पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

Thursday, October 20, 2016

कार्यालय में घुसकर चलाई गोलियां, भाजपा कार्यकर्ता की मौत

BJP activist
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी के अमन विहार इलाके में अज्ञात हमलावरों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रॉपर्टी डीलर व किराड़ी इलाके में भाजपा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशाराम (46) को बुधवार को रात 8.45 बजे के आसपास अज्ञात हमलावरों ने दो गोलियां मारीं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “आशाराम अपनी पत्नी सुनीता के साथ अमन विहार इलाके में स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। अज्ञात हमलावर जबरदस्ती उनके कार्यालय में घुस आए और उन्हें गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले।”
आशाराम को नजदीक में स्थित संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने कहा कि अमन विहार पुलिस थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है।
आशाराम अपनी पत्नी तथा तीन बच्चों के साथ अमन विहार इलाके के प्रवेश नगर में रहते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हत्या का कारण कहीं आपसी रंजिश तो नहीं।

शुक्रवार ला रहा है खुशियों की बहार, दिन का हाल जानने के लिए पढ़ें राशिफल

दिन का हाल
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।                           ।।श्री अयोध्या धाम ।।
हर दिन कुछ नया लेकर आता है। नई उमंग लाता है। हर कोई चाहता है कुछ नया करें। दिन का हाल कैसा होगा जानने के लिए उत्‍सुक लोग बहुत कुछ करते हैं। आइये जानते हैं कैसा होगा दिन का हाल
आज का पंचांग
आज का दिन मंगलमय हो/21अक्टूबर दिन शुक्रवार/ऋतु- शरद/मास-कार्तिक/सूर्य दक्षिणायन/सूर्योदय:-06:20/सूर्यास्त:-05:40/राहू काल(अशुभ समय) सुबह 10:30से 12:00 तक/तिथि-षष्ठी/पक्ष:-कृष्ण/दिशाशूल-पश्चिम/
।।आज का राशिफल।।

कैसा होगा मेष राशि वालों के दिन का हाल

(ला, ली, लू, ले,लो, चे, चो,अ, कू)
मेष:- आज आपका मन व्यथित रहेगा। मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी।
कैसा होगा वृष राशि वालों के दिन का हाल
(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
सुझाव:- आज आप हनुमान जी को गेंदे के पुष्प से बनी माला अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग :- कत्थई।
कैसा होगा मिथुन राशि वालों के दिन का हाल
(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप मयूर का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला।
कैसा होगा कर्क राशि वालों के दिन का हाल
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप भोलेनाथ का स्मरण कर कार्य आरम्भ करें लाभ होगा।
शुभ रंग – चॉकलेटी।
कैसा होगा सिंह राशि वालों के दिन का हाल
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपका दिन अत्यंत मंगलकारी है। यात्रा से लाभ होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप घर पर बनी खीर देवालय मे अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – फिरोजी।
कैसा होगा कन्या राशि वालों के दिन का हाल
(पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपके घर कोई अतिथि आपसे मिलने आ सकता है। आपके व्यवसाय में प्रगति होने की सम्भावना है।
सुझाव:-आज आप हरे फल का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल।
कैसा होगा तुला राशि वालों के दिन का हाल
(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपको मनोरंजन के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में प्रगति।
सुझाव:- आज आप किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला।
कैसा होगा वृश्चिक राशि वालों के दिन का हाल
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपके व्यवहार कुशलता से लोग प्रभावित हो सकते हैं। किसी को कटु वचन न कहें।
सुझाव:- आज आप लाल टीका लगाकर घर से बाहर जाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत।
कैसा होगा धनु राशि वालों के दिन का हाल
(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
सुझाव:- आज आप माँ भगवती को सुगन्धित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला।
कैसा होगा मकर राशि वालों के दिन का हाल
(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है इसलिए अत्यधिक खर्च से बचें।
सुझाव:- आज आप सफेद तिल का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- बैगनी।
कैसा होगा कुम्भ राशि वालों के दिन का हाल
(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे।
सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग- केसरिया।
कैसा होगा मीन राशि वालों के दिन का हाल
(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। अचानक धनलाभ होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप माँ संतोषी की आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी।
।।आज के दिन का विशेष महत्व
1आज कार्तिक कृष्णपक्ष षष्ठीतिथि है।
2 आज सर्वार्थ सिद्धियोग है, रवियोग भी है
प्रेरणा दाई चौपाई
सम जम नियम फूल फल ग्याना।
हरि पड़ रति रस बेद बखाना।।
अर्थ:- सम यम नियम ही पुष्प के समान जिव को सुगन्धित करते है,और यही फूल जब फल के रूप में परिणित होता है तो वही ज्ञान कहलाता है। और श्री हरि के चरणों में प्रीति ही समस्त वेदों का रस है ऐसा वेदों ने गया है।
आप सब का मंगल हो।
।।इति शुभम् ।।
अगर आपकी कोई समस्या् हो तो स्वामीजी सं इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...