Monday, October 17, 2016

महराजगंज : बेख़ौफ़ हुये लुटेरे SSP की बहन से चेन लूटी

ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो 
महराजगंज। सपा सरकार में चोर और लुटेरो के हौशले बुलंद लुटेरो ने फरेन्दा के निराला नगर में तेज तर्रार SSP की बहन के साथ लूट की घटना हो गयी। लुटेरे बाइक से थे और विरोध् के चलते अपनी मंशा में नाकाम रहे। पुलिस का कहना है की घटना की जानकारी मिली है जाच की जा रही है।
     बताते चले की बिजनौर में SSP अजय कुमार साहनी जो काफी तेज तर्रार माने जाते है इन का घर फरेन्दा में ही है। कल शाम लगभग 7 बजे निराला नगर में जब माँ और बहन टहलने निकली उसी समाय दो बाइक सवार बदमाशो ने इन की बहन के गले से चेन लूटने का प्रयास किया लेकिन बहन के विरोध के चलते लुटेरे कामयाब नही हो सके और भाग निकले।
       SSP की बहन के साथ हुई इस घटना को लेकर जनता में इस बात की चर्चा है की जब पुलिस के परिजन सुरक्षित नही है तो आम जनता का कितनी सुरक्षित होगी।
      इस घटना के सन्दर्भ में फरेन्दा पुलिस का कहना है की मामले की जानकारी है। कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होंगे।
महराजगंज(ब्यूरो)। बाजार से लौट रही सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरोजनी नगर वार्ड की महिला से बाइक सवार युवकों ने उसकी चेन छीन ली और फरार हो गए। परिवार के सदस्य अश्विनी पटेल ने बताया कि जिला परिषद के पास से रीना पटेल शाम को बाजार से घर लौट रही थीं तभी बाइक सवार बदमाश उनके गले से चेन छीन कर फरारहो गए। 
उन्होंने बताया की रीना पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर में अध्यापिका हैं। वे देर शाम को घर से बाजार करने गई थीं। बाजार करके वापस घर लौट रही थी की जिला परिषद मार्केट के पीछे सृष्टि सेवा संस्थान के पास दो युवक बाइक से पीछा करते हुए आए और गले में पहनी चेन छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल चेन स्नैचरों का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...