ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
वाराणसी. विधान परिषद चुनाव में पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश सिंह को चुनाव जिताने के लिए कांग्रेस-भाजपा ने हाथ मिला लिया है। यह आरोप कौमी एकता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतहर जमाल लारी ने लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह धनबल का उपयोग किया जा रहा है, उससे चुनाव के निष्पक्ष होने पर संदेह है।
कौमी एकता दल के लारी का आरोप है कि पहले सपा भी इस साजिश में शामिल थी, लेकिन बाद में उसने टिकट बदल दिया। भाजपा के राष्ट्रीय नेता और एक बड़े केंद्रीय मंत्रीय चाहते हैं कि बृजेश चुनाव जीते। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होने नहीं दी। कांग्रेस के एक स्थानीय नेता चुनाव में पैसे बांट रहे हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से कोई मैदान में नहीं है। भाजपा और कांग्रेस अपने फायदे के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में लॉबिंग कर रहे हैं। लारी ने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। निष्पक्ष चुनाव होने की उम्मीद कम ही है।
विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे ताकत

लारी का कहना है कि विधानसभा चुनाव में हम अपनी ताकत दिखाएंगे। पूर्वांचल में हमारा अच्छा जनाधार है। किसी से समझौता सिर्फ सिद्धांतों के आधार पर होगा।
मुख्तार के बाहर आने का इंतजार
लारी का कहना है कि हम मुख्तार अंसारी के बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके आते ही यूपी चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी जाएगी। साथ ही संगठन का भी तेजी से विस्तार किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment