Tuesday, January 12, 2016

यूपी : सपा का गठबंधन से इनकार

ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो 
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में पार्टी के विधानसभा चुनाव अकेले लडऩे का बयान दिया है। सीएम आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से मिले।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में तीन वर्ष में इतना विकास का काम किया है, जितना अभी तक किसी ने भी नहीं किया था। हम अपने काम के दम पर प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। हमारा किसी दल से गठबंधन नहीं होगा। हमने पिछला चुनाव भी प्रदेश में विकास करने के मुद्दे पर ही लड़ा था। जिसे जनता ने समर्थन दिया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई। सरकार ने चुनावी वादे पूरे किए हैं। अब उन्हीं विकास कार्यों के दम पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और सत्ता में फिर लौटेगी। सपा विकास के एजेंडे पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
इससे पहले ग्रीन पार्क स्टेडियम में अखिलेश यादव ने आशा यात्रा कार्यक्रम को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा ही अच्छे काम करने वालों का सम्मान किया। आशा यात्रा भी एक अच्छा कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि बेटी के लिए घर से ही बुराई निकली है। हमको अब बेटी बचाओ के काम को और आगे बढ़ाना है। इस काम के लिए भारत में सबसे ज्यादा क्षमता है। हमको प्रण लेना चाहिए कि हम बेटी को किसी भी कीमत पर बचाएंगे। भारत और भारत के लोगो में इस काम को करने की बहुत क्षमता है। उन्होंने कहा दुनिया के नक्शे में भारत सबसे अलग है। 

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...