Saturday, January 23, 2016

मोदी कैबिनेट में जल्‍द ही होंगे बड़े बदलाव

दिल्ली। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जल्‍द ही कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। नरेंद्र मोदी उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड के विधानसभा चुनावों को ध्‍यान में रखते हुए कैबिनेट में बड़े बदलाव कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कुछ पुराने चेहरों के विभागों में भी बदलाव किया जा सकता है।

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव

सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी कैबिनेट में वर्तमान कैबिनेट में मंत्री पीयूष गौयल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। पीयूष को वर्तमान में राज्य मंत्री को दर्जा प्राप्त है। ऐसी संभावना है कि मोदी सरकार यातायात से जुड़े तमाम मंत्रालयों को मिलाकर एक ट्रांसपोर्ट मंत्रालय बना सकती है। इसकी कमान संयुक्त रूप से नितिन गडकरी के हाथों में रहेगी। इस मंत्रालय के अंदर नागरिक उड्डयन, जहाजरानी और परिवहन मंत्रालयों को शामिल किया जा सकता है।
इन मंत्रालयों में नहीं होगा कोई बदलाव
सूत्रों ने साफ किया है कि मोदी कैबिनेट के चार बड़े मंत्रालयों में फेरबदल की कोई संभावना नहीं है। इस वजह से वित्त मंत्रालय का काम अरुण जेटली के ही जिम्मे रहेगा। रक्षा मंत्रालय का काम मनोहर पर्रिकर संभालेंगे। विदेश मंत्रालय में सुषमा स्वराज का काम जारी रहेगा और गृहमंत्रालय का कार्यभार राजनाथ सिंह के हाथों में रहेगा।
उत्‍तर प्रदेश पर रहेगी खास नजर
मंत्रिमण्डल में बिहार विधानसभा चुनाव की हार का असर भी दिख सकता है। ऐसी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि मंत्रिमंडल में शामिल बिहार के मंत्रियों की संख्या कुछ कम हो जाए। अगर ऐसा होता है तो इसका लाभ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीजेपी नेताओं को मिल सकता है। इसकी वजह आने वाले दिनों मे इन दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव है। विधानसभा चुनावों की तैयारी को देखते हुए इन राज्यों के बीजेपी नेताओं को कैबिनेट में बड़ा पद दिया जा सकता है।
बजट सत्र से पहले ही हो सकते हैं फेरबदल
सूत्रों ने संभावना जताई है कि नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल बजट सत्र से पहले होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो यह फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकता है और यदि ऐसा संभव नहीं हुआ तो यह फेरबदल बजट सत्र के समाप्त होने के बाद मई में किया जाएगा।

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...