विनय कटियार को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। उन्हें हिरासत में लेकर कानपूर सर्किट हाउस में रखा गया है। विनय कटियार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वे फतेहपुर के दंगा प्रभावित जहानाबाद जाने की कोशिश कर रहे थे। कटियार की गिरफ्तारी के बाद से पुरे शहर में तनाव बढ़ गया है। जहानाबाद में चौकसी और भी बढ़ा दी गई है।
बता दें कि 14 जनवरी को दो समुदायों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग में कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस ने 27 लोगों को दंगा भड़काने के आरप में गिरफ्तार भी किया है जबकि 300 से जयादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विनय कटियार आज जहानाबाद के लिए निकले थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें प्रिवेंटिव कस्टडी में ले लिया। पुलिस को भय था कि उनके वहां जाने से माहौल और बिगड़ सकता है।

No comments:
Post a Comment