ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
हल्द्वानी बेवफाई का शक एक बार दिल में आ जाए तो जीवन बर्बाद हो जाता है। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी में देखने को मिला। एक प्रेमी ने अपनी प्रमिका को बेवफाई के शक में चाकू से गोद डाला। इसके बाद प्रेमी ने कोतवाली में सरेंडर कर दिया।

बेवफाई का शक बना कत्ल की वजह
प्रेमी से मिलने आई आईटीबीपी कांस्टेबल के लिए शुक्रवार जीवन का आखिरी दिन साबित हुआ। प्रेमी ने बेवफाई के शक में बैलाजाली लॉज स्थित अपने कमरे में चाकू से गला रेतकर प्रेमिका को निर्ममता से मार डाला।
प्रेमी का आरोप
प्रेमी ने कहा कि उसकी प्रेमिका के हिमाचल के अन्य जवान से चक्कर था। प्रेमी ने यह भी दावा किया कि आईटीबीपी कांस्टेबल से उसने सात माह पहले एक मंदिर में शादी भी की थी। उसने बताया कि दोनों के बीच आठ साल से प्रेम संबंध थे। कोतवाली पुलिस ने मौके से खून से लथपथ चाकू बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला
पिथौरागढ़ के जयकोट माखम कैलास धारचूला निवासी केशर सिंह बिष्ट की पुत्री विमला बिष्ट (25) ने चंडीगढ़ में आईटीबीपी कांस्टेबल की छह माह की ट्रेनिंग करने के बाद मध्यप्रदेश के शिवपुरी में नौकरी ज्वाइन की थी। एक माह की छुट्टी लेकर वह घर जा रही थी। शुक्रवार सुबह वह हल्द्वानी पहुंची।

पहले चाकुओं से किया वार फिर रेता गला
घर पहुंचकर वह सुबह नौ बजे अपने प्रेमी नवीन धोनी से मिलने के लिए बैलाजाली लॉज गई। प्रेमी के दिल में पहले से ही बेवफाई का शक था। इसी वजह से किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। प्रेमी ने कहा कि ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद 18 जनवरी से वह कहां रह रही थी। प्रेमी ने यह भी आरोप लगाया कि उसका हिमाचल के युवक बिजेंद्र से चक्कर चल रहा है। विवाद इतना तूल पकड़ा कि प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका के पेट, गले और सिर पर कई वार किए और अंत में उसने गला रेतकर प्रेमिका को मार डाला।

हत्या करके निकल गया बाहर
घटना के बाद प्रेमी चाकू छोड़कर दूसरी मंजिल की रेलिंग से सीधे सड़क पर कूद गया। पड़ोस के लोगों ने खून से सने नवीन धोनी को देखकर रोकने के लिए उसका पीछा भी किया। लोगों ने पहले समझा कि किसी से उसका झगड़ा हो गया है, लेकिन वह भागकर रोड पर आया और टेंपो पकड़कर सीधे कोतवाली चला गया। उसने थाने में पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने अपनी प्रेमिका का खून कर दिया है।

प्यार के शक ने बोया नफरत का बीज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, कोतवाल आर एस मेहता ने मौके का मुआयना कर खून से लथपथ चाकू और शव कब्जे में लिया।

पूछताछ में बयां किया दर्द
पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह विमला से आठ साल से प्यार कर रहा था। 21 मई 2015 को दोनों ने पिथौरागढ़ के एक मंदिर में चुपके से शादी की थी। विमला के दूसरे युवक से प्यार करने की जानकारी मिलने पर वह आपे से बाहर हो गया और कत्ल करने का फैसला कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम कराया।

पहले से ही खरीदा था चाकू
हत्या के आरोपी नवीन धोनी ने प्रेमिका का कत्ल करने के लिए एकाएक फैसला नहीं लिया था। उसने बताया कि उसने चाकू पहले ही बाजार से खरीदा था जो चाकू उससे बरामद हुआ है वह मीट की दुकानों पर ही दिखाई देता है।

प्रेमी के मन में था शक
आरोपी का कहना है कि वह विमला से पूछ रहा था कि 17 जनवरी को नौकरी ज्वाइन करने के बाद वह लौटकर हल्द्वानी क्यों नहीं आई। उसने विमला की बिजेंद्र से बातचीत छह माह पहले पकड़ी थी। वह आरोपी और नये बिजेंद्र दोनों के साथ रहने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर उसका गुस्सा और बढ़ गया था।

No comments:
Post a Comment