आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ नॉन बेलेवल वारंट जारी किया है। उन पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। उनके खिलाफ अनंतपुर कोर्ट में पिटीशन दायर की गई थी। मामले की सुनवाई 25 फरवरी को होगी।
धोनी को विष्णु अवतार में दिखाया गया था
बिजनेस टुडे के अप्रैल 2013 के एडिशन में टीम इंडिया के कप्तान धोनी की एक फोटो छपी थी, जिसमें उन्हें को भगवान विष्णु के तौर में दिखाया गया था। उनके हाथों में कई कंपनियों के प्रोडक्ट थे। उनके हाथ में जूते भी थे। फोटो के नीचे लिखा था “गॉड ऑफ बिग डील्स।” इससे पहले जून, 2014 में धोनी के खिलाफ वारंट जारी किया था।

किसने की थी शिकायत?
विश्व हिंदू परिषद के नेता वाई श्याम सुंदर ने पिछले साल फरवरी में कोर्ट में पिटीशन दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि धोनी को भगवान विष्णु के तौर पर पेश करना अपमानजनक है। धोनी के खिलाफ इसी तरह की शिकायतें दिल्ली, पुणे में भी दर्ज हैं।

No comments:
Post a Comment