Monday, January 4, 2016

अमरोहा : ब्रजघाट-गढ़म़ुक्तेश्वर गंगा पीठ का बीस हजार करोड़ से विकास

ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
अमरोहा 20 हजार करोड़ की लागत से विकसित होने वाला ब्रजघाट-गढ़मुक्तेश्वर गंगा पीठ धाम योजना को अमलीजामा पहनाने की कड़ी बनेगा।

इसकी घोषणा सोमवार को गंगा स्वच्छता अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करने सोमवार को आईं केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने की।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत बीस हजार करोड़ की लागत से ब्रजघाट-गढ़मुक्तेश्वर गंगा पीठ का विकास किया जाएगा, कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इस योजना में गंगा पीठ को साफ स्वच्छ रखने के लिए घाटों पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाए जाएंगे।

ईको फ्रेंडली टास्क फोर्स गठित होगी। इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर के दो सौ गांवों में साफ सफाई पर जोर दिया जाएगा और पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत मुख्य रूप से पूठ गांव को गंगा ग्राम घोषित किया गया है। पूठ गांव को मॉडल गांव बनाने के लिए पक्के शौचालय बनवाए जाएंगे।

नालियां और सड़कें पक्की होंगी। नालों का पानी सीधे गंगा में नहीं उतारा जाएगा। ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से नालों के पानी के ट्रीटमेंट के बाद ही उसे गंगा में प्रवाहित होने दिया जाएगा। उन्होंने गंगा में रेत के खनन पर कहा कि रेत के खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। किसी भी हालत में खनन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को भी सचेत किया गया है।

गंगा स्वच्छता को दिलाई सामूहिक शपथ
गजरौला(अमरोहा)। नमामि गंगे योजना को अमलीजामा पहनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए ब्रजघाट के निरीक्षण भवन में सोमवार को चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने फीता काट कर इसका शुभारंभ किया और गंगा स्वच्छ रखने के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण कराई। प्रदर्शनी स्थल में बने मंच पर उन्होंने भाजपा व हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं, मीडिया को 20 हजार करोड़ की लागत से ब्रजघाट गंगा स्थल के क्रियान्वयन की संक्षिप्त में जानकारी दी।

बताया कि, गंगा समग्र आंदोलन की शुरुआत गढ़मुक्तेश्वर से ही की जा रही है। इसके बाद गढ़मुक्तेश्वर गंगा ग्राम का दौरा भी किया। प्रदर्शनी 10 जनवरी तक श्रद्धालुओं के लिए चलेगी। इस दौरान केेंद्रीय मंत्री के साथ अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर भी थे।

जनपदवासियो को पौधरोपण कर सुनाया प्रधानमंत्री का संदेश
गजरौला(अमरोहा)। केंद्रीय मंत्री उमा भारती दोपहर करीब दो बजे ब्रजघाट के निरीक्षण भवन पहुंची। यहां भाजपाइयों समेत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद निरीक्षण भवन में उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तदोपरांत ब्रजघाट के मुख्य गंगा प्लेटफार्म पर पहुंच कर साफ सफाई की व्यवस्था देखी। साथ ही स्थानीय संगठनों के कार्यकर्ताओं से साफ सफाई के बारे में जानकारी ली।

सुरक्षा में तैनात रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स
गजरौला(अमरोहा)। ब्रजघाट गंगा तट को साफ और स्वच्छ रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स अहम भूमिका निभाएगी। गंगा को साफ और स्वच्छ रखने के लिए सोमवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती पैरामिलिट्री के जवानों को अपने साथ लाईं थीं। अब देखना ये है । कि या योजना कितनी कारगर साबित होती है ।
दीपक शर्मा ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो अमरोहा

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...