Tuesday, February 2, 2016

महराजगंज : सांसद के आवास पर जाना पड़ा महंगा

ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो 
महाराजगंज सपा के जिला महासचिव रहे आफाक अहमद खान की पत्नी गजल को पार्टी ने सदर ब्लॉक से प्रत्याशी बनाया है। सपा जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने कहा कि सपा महासचिव पर कार्रवाई हुई। उनकी पत्नी पार्टी की प्रत्याशी हैं और रहेंगी। बताया कि कुछ दिन पहले सपा महासचिव आफाक अहमद खान भाजपा सांसद पंकज चौधरी के धनेवा-धनेई स्थित आवास पर गए थे।

जिसके बाद सपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रहे जितेंद्र यादव ने प्रदेश के पदाधिकारियों को सूचना दी थी। बताया था कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। हालांकि आफाक अहमद खान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि वे सपा के सच्चे सिपाही हैं। सांसद का आवास उनके ग्राम सभा में पड़ता है।

सांसद के किसी रिश्तेदार का निधन हो गया था। शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। सपा जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने कहा कि प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह गोप ने सीएम के हवाले से आफाक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर निष्कासित कर दिया है।

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...