Sunday, January 31, 2016

दीवार ढहने से एक की मौत पांच पांच मासूम दबे

ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
कौशांबी जिले के सराय अकिल ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में आज दोपहर करीब एक बजे कच्ची दीवार गिरने से पांच बच्चे मलबे में दब गये। जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गई।
कौशांबी के सरायअकिल थाना क्षेत्र के ककरहाई गांव में कमलेश का कच्चा मकान है। मकान के प्रांगण में ही बेर का पेड़ है। कमलेश पुत्र राम सुमेर ने कुछ दिनों पहले उन्होंने इस घर खाली कर दिया था। आज दिन में मकान से सटे एक बेर के पेड़ से गांव के कुछ बच्चे बेर तोड़ रहे थे। उसी समय कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। बेर तोड़ रहे बड़का (5) पुत्र उमेश, स्वाती (4) पुत्री रामचंद्र, अंजली (7) पुत्री भोला, पायल (5) पुत्री छोटका व रमेश (7) पुत्र रामरतन मलबे में दब गये। गांव के लोगों ने इन गंभीर को हालत में सभी को बाहर निकाला। उपचार के दौरान निजी अस्पताल में स्वाती की मौत हो गई। सरायअकिल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोपहर डेढ़ बजे तक मौके पर अफरातफरी थी।a1

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...