Sunday, January 31, 2016

छपरा : ऑड-ईवन के हिसाब से होती है छात्र-छात्राओं की पढ़ाई

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए दिल्ली सरकार ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर सम-विषम की व्यवस्था लागू की थी लेकिन यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि बिहार के सारण जिले के एक स्कूल में पढ़ाई के लिए भी इसी तर्ज यानी एक दिन लड़के और एक दिन लड़कियों की पढ़ाई होती है। ऐसा नहीं की यह व्यवस्था दिल्ली सरकार के 'सम-विषम' व्यवस्था के बाद लागू हुई है, सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के कन्हौली उच्च विद्यालय में यह व्यवस्था पिछले तीन वर्षों से बदस्तूर जारी है। इस स्कूल में एक दिन छात्राएं पढ़ने आती हैं तो दूसरे दिन छात्र।
प्रखंड के कन्हौली उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 3,281 है। इसमें उच्च विद्यालय के अलावा 11 वीं में 250 छात्रों की संख्या शामिल है, जबकि पढ़ाई के लिए मात्र 12 कमरे उपलब्ध हैं। यहां कुल शिक्षकों की संख्या 20 है। आंकड़ों के हिसाब से एक शिक्षक पर लगभग 150 छात्रों का दायित्व है। स्कूल प्रशासन भी इस व्यवस्था को गलत नहीं मानता है। स्कूल के प्रधानाध्यापक श्रीप्रकाश सिंह कहते हैं कि यहां जब से 11 वीं की पढ़ाई की स्वीकृति मिली तब से लगातार भवन निर्माण और अतिरिक्त शिक्षकों की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस कारण मजबूरी में यह व्यवस्था लागू की गई है।यहां ऑड-ईवन के हिसाब से होती है छात्र-छात्राओं की पढ़ाई!

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...