ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
लखनऊ का नरही इलाका वैसे तो हर वक्त यहां पर काफी चहल-पहल रहती है लेकिन अचानक एक महिला ने एक लड़की को देखा तो उसने आपा खो दिया। फिर क्या था बीच बाजार में महिला ने उस लड़की को मारना चालू किया और बुरा-भला भी कहा। काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामला शांत कराने का प्रयास कर रही थी लेकिन महिला के आगे पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही थी। यह मामला है पति की गर्लफ्रेंड का। जिससे महिला उस लड़की की ‘आशिकी’ से परेशान थी।

पति की गर्लफ्रेंड पर उतरा महिला का गुस्सा
खबर मिली है कि इस परेशान महिला के पति को इस लड़की ने 13 साल से अपने प्रेम जाल में फंस रखा है। परेशान महिला ने इस मामले की पुलिस में शिकायत भी की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि लड़की की वजह से उसके 13 साल की वैवाहिक जिंदगी तबाह हो रही है। इससे पहले कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई करती, बीच बाजार में ही महिला का सामना पति की गर्लफ्रेंड से हो गया। उसे देखते ही महिला का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा गया और वो लड़की पर टूट पड़ी।
सकते में आई पुलिस
महिला को गुस्से को देखकर वहां खड़ी पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस ने उसे किसी तरह रोका और बीच-बचाव किया। इस बीच पिट रही लड़की वहां से निकलने में कामयाब रही। पुलिस अब महिला की शिकायत की जांच कर रही है।
महिला को गुस्से को देखकर वहां खड़ी पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस ने उसे किसी तरह रोका और बीच-बचाव किया। इस बीच पिट रही लड़की वहां से निकलने में कामयाब रही। पुलिस अब महिला की शिकायत की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment