ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गणतंत्र दिवस पर इशारों में फिर कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधा। कहा कि कुछ ताकतों ने कई बार संविधान में छेड़छाड़ की है। दुनिया के किसी भी लोकतांत्रिक देश के संविधान में इतने संशोधन नहीं हुए जितने भारत के संविधान में हुए हैं। केन्द्र सरकार ने अब वादा किया है कि कोई नया संशोधन नहीं करेगी।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर झण्डारोहण के बाद मुलायम सिंह ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने नागरिकों को हर वह आजादी प्रदान की है, जिसकी जरूरत है। हम बोलने को पूरी तरह आजाद हैं, तो यह भी संविधान की वजह से ही है। मुलायम ने महिलाओं को अधिकार दिये जाने की तरफदारी करते हुए कहा कि आज भी महिलाओं को दबाकर रखा जा रहा है। कई पति पत्नियों को दबाकर रखते हैं। मगर कई पत्नियों ने पतियों को ठीक कर दिया। महिलाओं के सम्मान में कमी नही होनी चाहिये, उन्हें पूरा आदर मिलेगा, तभी समाजवाद आयेगा। मुलायम ने कहा कि समाजवाद में महिलाओं का सौ गलतियां (खून) माफ है मगर पुरूष को कई गलती माफ नहीं की जा सकती है। मुलायम जोड़ा कि पतियों को चाहिए कि पत्नी सम्मान करें। इच्छा शक्ति के बल पर ही कई महिलाएं राज्यों की मुख्यमंत्री भी हैं।
मुलायम सिंह ने कहा कि लोक भाषा, लोक भूषा और लोक भोजन समाजवादियों की यही पहचान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोहियाजी को बहुत अच्छी अंग्रेजी आती थी, मगर वह संसद की कार्यवाही में एक भी शब्द अंग्रेजी का नहीं बोलते थे। २६जनवरी पर सच्चा संकल्प यही है कि किसी के साथ कभी अन्याय नहीं होने देना है।
No comments:
Post a Comment