Wednesday, January 27, 2016

यूपी : लखनऊ से इटावा तक दुष्कर्म की वारदातों से सहमी युवतियां



ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठते सवाल आज उस समय दहक उठे जब राजधानी लखनऊ से लेकर इटावा तक महिलाओं की आबरू तार-तार करने वाले हमले हुए। इसके बावजूद पुलिस ने अपना पुराना लीपापोती वाला ढर्रा कायम रखा और महिलाओं की अस्मत लूटने वालों के हौसले बुलंद रहे। इसके चलते लखनऊ में एक, हरदोई में तीन, बरेली-इटावा में चार और कानपुर में सात लोगों ने मिलकर महिलाओं को अपनी हवश का शिकार बनाया। मैनपुरी में दुष्र्म से आहत एक किशोरी में खुद को आग लगा ली। इसके अलावा कई जगह महिलाओं ने किसी तरह से खुद को दुष्कर्मियों के चंगुल से बचाया।
लखनऊ में महिला से दुष्कर्म
लखनऊ के नगराम क्षेत्र की महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसने उसे पहले अपनी सफारी में बैठाया फिर पीजीआई क्षेत्र में सोनसां एरिया में बने एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया और देर रात सूनसान जगह पर छोड़ आया। किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और वहां की पुलिस को बताया तो पुलिस ने मामला पीजीआई थाने का बताकर उसे भगा दिया। आज पीजीआई थाने आकर वह रोती बिलखती रही लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं दिखा।
इटावा में चलती गाड़ी में दुष्कर्म
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिले इटावा में दिनदहाड़े एक ३५ वर्षीय महिला को अगवा कर उसके साथ चार लोगों ने चलती गाड़ी (सफारी) में दुष्कर्म किया और उसके बाद हाई-वे के किनारे फेंकने के बाद भाग निकले। पुलिस लकीर पीटने का काम कर रही है।
बरेली में आटो में सामूहिक दुष्कर्म
बरेली में नौकरी की तलाश में निकली विधवा से ऑटो में लिफ्ट के बहाने नकटिया चौकी स्थित मुर्गीखाना में चार लोगों ने दुष्कर्म किया। हैवानियत के बाद उसे 250 रुपये थमाए और फरार हो गए। इंसाफ के लिए पहुंची तो पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। मामला एसपी तक पहुंचा तो चारो आरोपी दबोचे और महिला का मेडिकल कराया। बरेली के ही बिथरी चैनपुर इलाके के चंद्पुर बिजपुरी में सरकारी शिक्षक की पत्नी के घर में घुसकर कुछ लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उनके शोर मचाने के बाद यह लोग भाग गये। पुलिस ने छेडख़ानी करने का मुकदमा दर्ज किया है।
हरदोई के खेत में सामूहिक दुष्कर्म
हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में खेत जा रही विवाहिता के साथ गांव के तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। बचाने पहुंचे पति को युवकों ने पीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। लापरवाही का आरोप एसपी तक पहुंचा तब सीओ की जांच रिपोर्ट पर एसपी ने कोतवाल को हटाया गया है।
कानपुर में लूट के लिए दुष्कर्म
कानपुर के चकेरी में तो महिला के साथ सात युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि कलक्टरगंज की हिस्ट्री शीटर महिला रुखसाना के बेटे रिजवान ने दोस्तों के साथ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान की गई लूट का माल रुखसाना के घर से बरामद किया गया। पुलिस ने रुखसाना सहित चार आरोपियों को जेल भेजा है। अन्य की तलाश है। इनमें से ज्यादातर मामलों में पुलिस की हीलाहवाली और अपराध छुपाओ नीति भी हावी रही।
दुष्कर्म से आहत किशोरी ने लगाई आग
मैनपुरी में घर में अकेली किशोरी से युवक ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने पकड़ लिया तो दबंग परिजन छुड़ाकर ले गए। घटना से आहत किशोरी ने दूसरे दिन खुद को आग लगा ली। बुरी तरह झुलसने के बाद भी पुलिस ने दबंगों के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नौ दिन बाद एसपी से गुहार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मैनपुरी के थाना कुर्रा के एक गांव से गंभीर रूप से जली किशोरी को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे परिजनों ने बताया कि 19 जनवरी की रात 9.30 बजे परिवार के लोग काम से गए हुए थे। किशोरी घर में अकेली थी। निकटवर्ती गांव नगला गिरंद निवासी युवक बंटू ने चाकू से धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी को दबोच कर पिटाई कर दी पर परिजन उसे छुड़ा कर ले गए। कुर्रा पुलिस ने आरोपी के परिजनों के दबाव में मामला दर्ज नहीं किया तो न्याय न मिलने से दुखी किशोरी ने अगले दिन खुद को आग लगा दी। आज किशोरी के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय मांगा। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी 

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...