ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
सुल्तानपुर के बेदूपारा गांव के दलित बस्ती में शनिवार की रात शरारती तत्वों ने दो दलितों के छप्पर के मकान में आग लगा दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा गांव की दलित बस्ती निवासी राम सहाय ने अपने घर से करीब 50 मीटर दूर कच्चा मकान बनाया है। कच्चे मकान में वह ईंधन व अनाज रखता है। इसी के बगल राम अवध का भी छप्पर है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की रात करीब दो बजे अचानक राम सहाय के छप्पर ने आग पकड़ ली। जब तक लोग पहुंचते आग से हजारों की संपत्ति खाक हो चुकी थी।
उधर, राम अवध के भी छप्पर में आग लगाकर अराजक तत्व भाग निकले, लेकिन परिवारीजनों के जाग जाने से नुकसान होने से बच गया। पीड़ित की मानें तो आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments:
Post a Comment