ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार भले ही बेहद गंभीर है, लेकिन जिम्मेदार ही भक्षक बन गये हैं। फीरोजाबाद में एक दारोगा ने महिला होमगार्ड के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पड़ोसियों ने पुलिस से दारोगा की शिकायत की है। अब दारोगा महिला होमगार्ड को धमकी दे रहा है।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं
की सुरक्षा करने को तैनात खाकी ने ही महिला की अस्मत पर हाथ डालने का प्रयास किया। फीरोजाबाद में परसों देर रात दारोगा महिला होमगार्ड के घर में घुस गया। इसके बाद दारोगा ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दारोगा को थाने ले गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे दारोगा महिला होमगार्ड के पड़ोसियों के साथ उसको भी धमकी देने लगा। दहशत में आई होमगार्ड ने डीएम के साथ एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला होमगार्ड परसों रात अपने घर में थी। देर रात करीब एक बजे दारोगा उसके घर पहुंचा और खुद को उसका अधिकारी बताते हुए उसने दरवाजा खुलवाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, दारोगा ने अंदर घुसकर उसे दबोच लिया और अपनी बाहों में जकडऩे के बाद अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध पर उसके कपड़े फाडऩे के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान महिला होमगार्ड के शोरगुल पर पड़ोसी जाग गये। पड़ोसियों ने कंट्रोल रूम पर इस घटना की जानकारी दी। कोबरा पुलिस पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई। सुबह महिला थाने पहुंचकर महिला होमगार्ड ने इस मामले में तहरीर दी, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकरमामला शांत करा दिया।
No comments:
Post a Comment