ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
यूपी के अयोध्या शहर के ब्वायज हॉस्टल में लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। लाश किसी लड़के की नहीं बल्कि लड़की की थी। लड़की ब्वायज हॉस्टल में अपने प्रेमी को मनाने गई थी लेकिन उसकी लाश मिली। कई बिंदुओं पर तफ्तीश जारी है। ब्वायज हॉस्टल से जिस लड़की की लाश मिली है वह 19 फरवरी से गायब थी। थाना असर जेबी के पुराने बस स्टॉप के पास स्थित ब्वायज हॉस्टल में लाश मिलने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ब्वायज हॉस्टल में लाश, गले पर मिले खरोच के निशान
बॉयज हॉस्टल में लाश मिलने जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जिस कमरे में लड़की की लाश मिली है वो कमरा कई दिनों से बंद था। इस कमरे में रहने वाला लड़का फरार है। लड़की के गले पर स्क्रैच के निशान भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि बॉयज हॉस्टल में मिली ये लड़की 19 फरवरी से लापता थी। ये युवती हॉस्टल में अपने प्रेमी से मिलने गई थी। लड़की के प्रेमी की शादी किसी और से तय हुई थी। लड़की अपने प्रेमी को इस शादी को रुकवाने के लिए मनाने गई थी। 24 फरवरी को उस लड़के की शादी हो गई। अयोध्या में कैंट थाने के मुमताज नगर का ये मामला था। लड़का कैंट के ही माझा का रहने वाला था। लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज थी। पुलिस ब्वायज हॉस्टल में रहने वाले उसे लड़के की तलाश में जुट गई है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

No comments:
Post a Comment