ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
बाराबंकी अपनी अंदरूनी कलह से जूझ रही समाजवादी पार्टी को विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भाकियू से कड़ी चुनौती मिल सकती है। भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से समर्थन भी मांगा है और बसपा तथा कांग्रेस के दरवाजे पर भी समर्थन के लिए दस्तक देंगे। अभी तक सपा के अलावा किसी अन्य दल ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
👉मुकेश सिंह ने भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष को संबोधित पत्र जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को दिया है। उन्होंने पत्र में अपने सामाजिक कार्यों व उपलब्धियों का हवाला भी दिया है।
मुकेश सिह का कहना है कि वह भाकियू के ही बैनर तले चुनाव लड़ेंगे मगर सपा सरकार की दमनकारी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा से समर्थन मांगा गया है। जनहित में भाजपा को हमारा समर्थन करना चाहिए। बसपा व कांग्रेस को भी मेरा समर्थन करके सपा को रोकने के लिए आगे आना चाहिए।
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुकेश सिंह का समर्थन मांगने वाला पत्र मिल चुका है। पार्टी में भी आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। मुकेश सिंह को समर्थन देने व भाजपा कार्यकर्ताओं की चुनाव लड़ने की मंशा से प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश का इंतजार है।
बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम का कहना है कि पार्टी की ओर से अभी तक किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है, मगर कुछ कार्यकर्ताओं के नाम पर विचार हो रहा है। भाकियू नेता मुकेश सिंह को समर्थन देने के बारे में कोई न तो उनका कोई पत्र मिला है और न ही पार्टी को छोड़ किसी अन्य के बारे में किसी भी स्तर से विचार हुआ है।

No comments:
Post a Comment