ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, फिल्म अभिनेत्री नगमा, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित प्रमुख रूप से शामिल हैं.
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुशील कुमार शिन्दे, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, कमल नाथ, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, कुमारी शैलजा, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला, शकील अहमद, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, डॉ. संजय सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, सांसद पी.एल.पुनिया, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, श्रीमती शोभा ओझा, आर.पी.एन.सिंह, नसीब सिंह, जुबेर खान, राना गोस्वामी, अविनाश पाण्डेय, डॉ. शकील अहमद खान, श्रीमती विजय लक्ष्मी साधू, ब्रजलाल खबरी और रिजवान ज़हीर का नाम शामिल है.
No comments:
Post a Comment