Friday, January 27, 2017

अब क्या होगा, प्रियंका ने अखिलेश से कर दी ऐसी मांग कि बीच में फंस गया गठबंधन

 यूपी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर पार्टी जोर लगा रही है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन की खबरें इस समय यूपी की सुर्खियों में है। लेकिन इस चुनावी दंगल में कुछ भी इतना आसान नहीं होता। सपा और कांग्रेस में गठबंधन तो हो गया लेकिन दोनों में अब एक पेंच फंसा गया। प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव को एक संदेश भेजा है और उनसे एक बड़ी मांग कर ली है।
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने अखिलेश से की सभी 10 सीटों की मांग

दरअसल, प्रियंका ने अखिलेश से रायबरेली और अमेठी की सभी दस सीटें कांग्रेस के लिए मांगी हैं। प्रियंका ने संदेश में लिखा है, ‘आपके लिए हमने आजमगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा की सारी सीटें छोड़ दीं, जो कि आपका गढ़ था, तो फिर आप भी अमेठी-रायबरेली की सभी 10 सीटें हमें देने का अपना किया वादा निभाइये। उम्मीद है, आप निभाएंगे उम्मीद है कि, आप वायदे से मुकरेंगे नहीं।’ दोनों पार्टियां करीब-करीब अपने सभी उम्मीदवारों को घोषित कर चुकी हैं, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर फिर पेंच फंस सकता है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को उम्मीद है 29 जनवरी को लखनऊ में होने वाली राहुल-अखिलेश की साझा प्रेस वार्ता से पहले अमेठी-रायबरेली का पेंच सुलझ जाएगा।
बता दें दोनों पार्टियों में गठबंधन के बाद अब 29 जनवरी को एक नया नारा मैदान में उतारा जा रहा है, ‘यूपी को ये साथ पसंद है’। इसकी थीम ली गयी है सलमान खान की फिल्म सुल्तान के गाने बेबी को बेस पसंद है से। उम्मीद है कि इसकी मदद से अखिलेश और राहुल के गठबंधन को सफल बना सकेगा। अब चूंकि अखिलेश और राहुल सियासत के युवा चेहरे हैं और दोनों पर किसी तरह का आरोप नहीं हैं। बता दें कि गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी के 298 और कांग्रेस के 105 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए समझौता हुआ है।

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...