Wednesday, March 9, 2016

मंत्री बनते ही मानवता भूली स्मृति ईरानी

आगरा। पांच मार्च शनिवार देर शाम एक्सप्रेस वे मथुरा पर सड़क हादसे में आगरा के डॉ रमेश नागर की मौत हो गयी थी और दो बच्चे घायल हुए थे। जिसका आरोप केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर लगा था। बुधवार को आगरा में कई राजनैतिक दलों ओर क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है की केंद्रीय मंत्री को मानवता दिखानी चाहिए थी। डॉ रमेश नागर की बेटी बता रही हे की उसने हाथ जोड़कर मदद मांगी थी पर वो गाड़ी में बैठ कर चली गयी। जिसको लेकर लोगों  में आक्रोश हे ।

स्मृति ईरानी

मंत्री बनते ही मानवता भूली स्मृति ईरानी

रमेश नागर की मौत के बाद पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने का क्रम जारी है। लोगों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के काफिले में शामिल गाड़ी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि स्मृति ईरानी के अंदर की मानवता मर गई है। सड़क पर तड़पते लोगों की चीख-पुकार को नजरंदाज करके वे आगे बढ़ गईं।
स्मृति पर लगाया आरोप
लोगों ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया कि भाजपा नेता सोशल मीडिया पर गालीगलौज करने में माहिर हैं। मंत्रियों पर वीआईपी कल्चर हावी है। लोगों ने कहा कि पुलिस ने अभी तक कोई औपचारिक पूछताछ भी नहीं की है। रालोद पीड़ित परिवार के साथ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी वार्ता करेंगे। ताकि प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद मिल सके। मृतक की बेटी ने बताया कि पहली गाड़ी से टक्कर लगने के बाद पिता जिंदा थे लेकिन पीछे से आती एक अन्य गाड़ी की टक्कर से उनकी मौत हो गई। स्मृति ईरानी से मदद की गुहार लगाई लेकिन वे आगे बढ़ गईं।
Smriti Irani
पीड़ित परिवार को न्याय मिले: रामप्रताप
भाजपा प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह ने रमेश नागर के परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे। उनके साथ जिला मंत्री रामकुमार शर्मा, केपी सिंह, कुबेर सिंह सिकरवार, रामप्रताप तोमर, रामू, टीकम सिंह तोमर, माधवेन्द्र नाथ सिंह, मनोज शर्मा, लखन कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि रहे।
मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेगी सहायता: रामसहाय
सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने रमेश नागर के परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाएंगे। इस संबंध में डीएम से वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि मथुरा के एसएसपी स्मृति ईरानी के दबाव में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ खंदौली ब्लॉक प्रमुख जगवीर सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जेपी यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजपाल बाबा, शमशाद, सत्येन्द्र यादव, राममहेश, गिरीश यादव, रमेश यादव आदि 

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...