ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
लखनऊ के प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर 700 पुरानी परंपरा टूट गई। अब तक इस मंदिर के शिवलिंग का जलाभिषेक गंगाजल से किया जाता था, लेकिन इस बार के महाशिवरात्रि पर पहली बार शिवलिंग का जलाभिषेक गोमती के पानी से किया गया। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु गोमती के पानी से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।
इस बारे में मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने बताया कि गोमती के पानी से भगवान शिव का अभिषेक कर यह सन्देश देना चाहते हैं कि देश की नदियों को स्वच्छ रखना कितना जरुरी है।
महंत गिरी ने बताया कि गोमती के पानी की क्वालिटी में भी काफी सुधार आया है। यही वजह है कि इस बार हमने यह व्यवस्था की है। उन्होंने कहा, ‘गोमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है गोमती का पानी और भी साफ़ हो जाएगा। ऐसे में हम चाहते हैं कि गोमती की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए लोगों की धार्मिक आस्था को भी इससे जोड़ा जाए।
No comments:
Post a Comment