Sunday, March 13, 2016

अखिलेश के सपने पर पानी फेर रहे शराब माफिया

ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो मैनपुरी जिले में शराब माफिया के हौसले बुलंद हैं। माफिया मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट समान पक्षी विहार क्षेत्र में शराब बनाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। पक्षी विहार की सीमा पर खुलेआम कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रहीं हैं।
समान पक्षी विहार को मुख्यमंत्री देश के नक्शे पर लाने की जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, लेकिन शराब बनाने वाले सीएम के सपने और उनकी मेहनत पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। समान पक्षी विहार और इसके आसपास के दो किलोमीटर क्षेत्र को विशेष ईको जोन में शामिल किया गया है। जहां पर शोर करना और आग जलाने पर प्रतिबंध है दोनों ही नियमों की धज्जियां उड़ाईं जा रही हैं।
समान पक्षी विहार की सीमा पर कच्ची शराब बनाने के लिए भट्ठियां जल रही हैं। ऐसे में यहां आने वाले हजारों की संख्या में सैलानी पक्षियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पक्षियों की संख्या भी कम होती जा रही है।
खबर देने के बाद नहीं हो रही कार्रवाई
समान पक्षी विहार के रेंजर रमेश चंद्र ने बताया कि सामान पक्षी विहार की सीमा पर बड़े पैमाने पर शराब बनाने का काम चल रहा है। पुलिस को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सीएम की कोशिशों को पलीता
समान पक्षी विहार को देखने के लिए अब सैलानी पक्षियों के साथ-साथ पर्यटक भी आने लगे है। हाल ही में समान पक्षी विहार में कई विशेषज्ञ अध्ययन के लिए आए और उन्होंने इसकी तारीफ की। वही मुख्यमंत्री भी 6 जनवरी को इस समान पक्षी विहार का औचक निरीक्षण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री इस समान पक्षी विहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है 

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...