Wednesday, February 14, 2018

आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज व गिरफ्तारी, अखिलेश ने बताया कायराना कदम



टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो 
यूपी के महोबा जिले में आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ने लगा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे प्रदेश सरकार का कायराना कदम करार दिया है। बुदेलखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार लाठी और गोली के दम पर किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उल्लेखनीय है कि महोबा में मंगलवार को किसान ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुवाबजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। गुस्साए किसानों ने सड़क भी जाम कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग भी की। इस मामले में पुलिस ने 40 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह को गिरफ्तार किया है। बाकी किसानों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ शत्रुतापूर्ण व्यवार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे के किसान पहले से ही परेशानियों से गुजर रहे हैं। हाल में ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई। यादव ने कहा कि सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानोां केे साथ जबर्दस्त धोखा किया है। फसल का लागत मूल्य भी न मिल पाने से बदहाल किसान आत्महत्या कर रहा है। इसी तरह बुदेलखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि सूखे की मार झेल रहे किसानों की फसल ओलावृष्टि से नष्ट हो गई है। किसान शांतिपूर्वक आंदोलन कर मुआवजे की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग कर किसानों को पथराव के लिए मजबूर किया। अब किसानों को जेल भेज कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...