Friday, December 11, 2015

अखिलेश सरकार हो बर्खास्त भाजपा ने की मांग

ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो 
प्रदेश में भयावह हो चुकी कानून व्यवस्था पर आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन देने के पूर्व हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के सामने उमड़े जनसमूह को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशान साधा।
डा. बाजपेयी ने कहा कि अखिलेश यादव के पास गृह मंत्रालय है प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, ऊर्जा मंत्रालय है विद्युत व्यवस्था चरमरा चुकी है, उच्च शिक्षा है लोकसेवा आयोग से लेकर सभी आयोगो के अध्यक्ष बर्खास्त है, गन्ना मंत्रालय है गन्ना किसान बदहाल है, पर्यावरण विभाग है लखनऊ देश का सबसे प्रदूषित शहर है अर्थात आज प्रदेश की जनता जिन समस्याओं से सबसे ज्यादा परेशान है वो सारे विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है।
डा. बाजपेयी ने कहा कि आज प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। पुलिस के ऊपर जनता की सुरक्षा का दायित्व है किन्तु आज पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। बरेली के सब इस्पेक्टर मनोज मिश्रा की हत्या, प्रतापगढ़ में इस्पेक्टर अनिल की हत्या का उदाहरण देते हुए डा. बाजपेयी ने पुलिस बल को कानून एवं संविधान के पालन करने की नसीहत दी। डा. बाजपेयी ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ प्रेस भी आज सुरक्षित नहीं है। आगरा, एटा, शाहजहांपुर, लखनऊ सहित कई स्थानों पर पत्रकारों पर पुलिसवालों ने हमले किये।
डा. बाजपेयी ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि धान क्रय केन्द्र केवल दिखावे के खोले गये है। किसान बिजली, पानी, खाद, बीज के लिए परेशान है। घरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की राजधानी क्राइम राजधानी बनकर रहा गया है। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बसपा काल में हुए भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाओं को भूली नहीं है।
धरने को सम्बोधित करते हुए नेता विधान परिषद दल हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि प्रदेश भर में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों पर ताबडतोड हमले हो रहो है चाहे आगरा हो या एटा पुलिस हर जगह अपराधियों जैसा सलूक कर रही है, शाहजंहापुर में पत्रकार जगेन्द्र की हत्या के आरोपित राममूर्ति वर्मा पर आज तक कार्यवाही न होना इसका सबसे बडा सबूत।
प्रदेश उपाध्यक्ष और धरने के संयोजक गोपाल टंडन विधायक ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर हम कोई भी बडा आन्दोलन करने को तैयार है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता सपा सरकार को उखाड फेकने के लिए उठ खड़ी हुई है।
प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर इटावा तक अपराधियों का ही बोलबाला है। सैफई का कुनवा भ्रष्टाचार में आकठ डूबा है। भाजपा कार्यकर्ता अराजकता के खिलाफ लड़ाई लडने का मन बना चुके है।
धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि इस सरकार ने युवाओं को अरमानों को कुचला है। प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचारियों ओर अराजकता की हो गयी हैं सरकार के खिलाफ संघर्ष को युवाओं को आगे आना होगा। प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है।
घरना एवं ज्ञापन देने वाले प्रमुख लोगों में प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, डा. चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, आई.पी. सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री सोनू सिंह, जिला अध्यक्ष माघवेन्द्र सिंह , महानगर अध्यक्ष रिकूं सोनकर, अरूण सक्सेना विधायक, राजकुमार जिलाध्यक्ष बरेली, पुष्पेन्दु शर्मा महानगर अध्यक्ष बरेली, बहोरन लाल मौर्य सामाजिक न्याय मोर्चा, बृजलाल रिटायर्ड डीजीपी, राजेश राय रिटायर्ड आईजी, उमानाथ सिंह, रिटायर्ड डीआईजी आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...