उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी मिशन 2017 में शानदार प्रदर्शन करेगी। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 265 से अधिक सीट जीतेगी।
नई दिल्ली से आज लखनऊ पहुंचे मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की साइकिल को पंक्चर कर देगी। उन्होंने कहा यूपी में इस बार भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हम अकेले चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व मई-जून में पार्टी के टिकट जारी करने पर विचार कर रहा है। अब समय से टिकट जारी हो जाने से प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को पर्याप्त मौका मिल जाएगा। उससे पहले हम पार्टी के हर कार्यकर्ता के घर तक पहुंच चुके होंगे।
उनका दावा है कि भारतीय जनता पार्टी होने वाले विधानसभा चुनाव में 265 से अधिक सीट अपने नाम करेगी। जैसा भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में करिश्माई प्रदर्शन किया था कुछ वैसा ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में होगा। लखनऊ में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को 73 सीटें दिलाकर उत्तर प्रदेश में नंबर वन प्रदेश बनाया है। अब विधानसभा में भी पार्टी 265 से ज्यादा सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार अपने खराब कामों के कारण सत्ता से बाहर हो जाएगी। जनता इनको तगड़ा सबक सिखाने के लिए बस चुनावों का इंतजार कर रही है। इसके बाद उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी व बहुजन पार्टी थी। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार ने उनसे पूछा समाजवादी पार्टी के पास मुलायम का चेहरा है तथा बसपा के पास मायावती हैं, लेकिन बीजेपी का चेहरा कौन होगा? मौर्या का जवाब था, भाजपा का एक-एक नेता 10-10 मायावती और मुलायम पर भारी है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इन दिनों अपराध व गुंडागर्दी में व्यस्त है। उत्तर प्रदेश को भाजपा शासित प्रदेश 24 घंटे बिजली देते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों को छह-छह घंटे बिजली मिलती है। उन्होंने कहा कि यहां पर केंद्र सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है

No comments:
Post a Comment