Sunday, February 5, 2017

लखनऊ के चुनावी संग्राम में इन प्रत्याशियों की यलगार….कई बड़े नाम भी शामिल

टीम ब्रेक न्यूज़
(दीपक शर्मा): उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का महासंग्राम अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। सभी छोटे-बड़े दलों ने लगभग अपने सभी राजनीतिक पहलवानों को इस चुनावी दंगल में उतार दिया है। वैसे तो इस चुनावी समर का मुख्य मुकाबला सपा-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है, इसके बावजूद मायावती की अगुवाई वाली बसपा को भी इस महासंग्राम में कम नहीं आंका जा रहा है।  
इस चुनावी महासंग्राम में अगर राजधानी लखनऊ की  बात की जाये तो राजधानी की नौ सीटों पर बसपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा के बीच एक रोचक जंग होने की उम्मीद जताई जा रही है। तीनों ही दलों ने सभी नौ सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार भी दिया है।
अगर सभी दलों की बात की जाए लखनऊ की नौ विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम उम्मीदवार मलिहाबाद में 8 हैं इसी तरह पश्चिम और मध्य में  17 -17 प्रत्याशी , पूरब में 15 , बक्शी का तालाब में 12 , सरोजनीनगर में 15, मोहनलाल गंज में 13, उत्तर में 14 और कैंट में 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
आइये जानते हैं कि किस सीट से इन तीनों मुख्य प्रतिद्वंदियों का कौन सा उम्मीदवार मैदान में उतरा है।

लखनऊ की किस सीट पर कौन है सबसे मजबूत दावेदार 

लखनऊ कैंट:अगर लखनऊ कैंट की बात की जाए तो यहां तीनों राजनीतिक पार्टियों के बीच एक रोचक जंग देखने को मिल सकती है। भाजपा ने इस सीट से कांग्रेस का छोड़कर पार्टी में शामिल हुई कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी को मैदान में उतारा है। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पिछले विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट पर जीत हासिल की थी।
रीता बहुगुणा जोशी
अपर्णा यादव (बाएं)- रीता बहुगुणा जोशी (दाएं)
वहीं समाजवादी पार्टी ने रीता बहुगुणा जोशी को टक्कर देने के लिए राजनीति की शुरुआत करने वाली यादव कुनबे की छोटी बहु और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को मैदान में उतारा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीट में इन दोनों महिला नेताओं के बीच रोचक जंग देखने को मिलेगी।
वहीं बसपा ने इस सीट से योगेश दीक्षित को टिकट दिया है।बीते कई दिनों से और सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव की तैयारियों में जुटे योगेश कोई भी कसर छोड़ नही रहे हैं।
उत्तरी लखनऊ:
लखनऊ की उत्तरी लखनऊ सीट से भाजपा ने कांग्रेस से आये नीरज बोरा को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि बसपा ने इस सीट को हथियाने के लिए मुस्लिम कार्ड खेला है। बसपा ने अरमान खान को इस सीट से चुनावी दंगल में उतारा है। वहीं सपा ने भी अपने एक मजबूत वर्तमान विधायक अभिषेक मिश्र को सीट की जिम्मेदारी दी है।
abhishek-mishra
अभिषेक मिश्र (बाएं)-नीरज बोरा (दाएं)
लखनऊ मध्य:
लखनऊ के मध्य विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी ब्रिजेश पाठक और सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी रविदास मल्होत्रा के बीच में देखने को मिलेगा। दोनों दलों के प्रत्याशी अपना-अपना दम दिखाते हुए क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बसपा की ओर से राजीव वास्तव मैदान में उतरे हैं। आपको बता दें कि भाजपा प्रत्याशी पहले बसपा में शामिल थे, लेकिन चुनाव से पहले ही उन्होंने बसपा छोड़ भाजपा ज्वाइन कर लिया।
brijesh-pathak_1471868064
ब्रिजेश पाठक (बाएं)-रविदास मल्होत्रा (दाएं)
लखनऊ पूर्वी:इस बार सपा लखनऊ पूर्वी पर भी पना कब्ज़ा ज़माना चाहेगी। वर्ष 2012 में हुए चुनाव में इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन उर्फ़ गोपाल टंडन ने जीत हासिल की थी। भाजपा ने इस बार भी इस सीट की भागदौड़ उन्ही के हाथों में सौंपी है। वहीं सपा से यहां श्वेता सिंह अपनी ताल ठोकती नजर आ रही हैं। बसपा ने इस सीट से सरोज शुक्ल को मैदान में उतारा हैं।
shwt
श्वेता सिंह (बाएं)-आशुतोष टंडन (दाएं)
सरोजनी नगर:
यूपी विधानसभा चुनाव में सबकी नजर सरोजनी नगर सीट पर टिकी रहेंगी। दरअसल, यहां चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती को चुनौती देने वाली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाति सिंह का मुकाबला सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के भतीजे अनुराग यादव से है। इसके अलावा बसपा ने इस सीट पर क्षेत्र के नामचीन शिवशंकर सिंह उर्फ़ संस्कारी सिंह को मैदान में उतारा है।
maya-swati3-580x395
अनुराग यादव (बाएं)-स्वाति सिंह (दाएं)
मलिहाबाद:
मलिहाबाद सीट पर होने वाला चुनाव भी रोचक होने की उम्मीद है। यहां से भाजपा ने मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर की पत्नी जयदेवी को मैदान में उतारा है जबकि सपा ने इस सीट की जिम्मेदारी राजबाला रावत को सौंपी है। बसपा की ओर से इस सीट पर सत्य कुमार गौतम चुनौती पेश कर रहे हैं।
बक्शी का तालाब:
यहां भाजपा ने तो अविनाश त्रिवेदी को मैदान में उतारा है लेकिन मुख्य मुकाबला बसपा के पूर्व विधायक नकुल दुबे और सपा के वर्तमान विधायक गोमती यादव के बीच देखने को मिलेगा।
gomti-yadav
गोमती यादव (बाएं)-स्वाति सिंह (दाएं)
मोहनलाल गंज:
लखनऊ के मोहनलाल गंज सीट पर भाजपा के प्रत्याशी आरके चौधरी का मुकाबला सपा प्रत्याशी अमरीश पुष्कर और बसपा प्रत्याशी राम बहादुर के साथ है।
लखनऊ पश्चिम:
यहां भाजपा की ओर से सुरेश श्रीवास्तव मोर्चा संभालते नजर आ रहे हैं जबकि सपा की ओर से मोहम्मद रेहान और बसपा की तरफ से अजय वास्तव को सिपहसालार बनाया गया है।

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...