ब्रेक न्यूज ब्यूरोलखनऊ. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारियों ने 6 दिसम्बर की मध्य रात्रि से निगम बसों का चक्का जाम करने की घोषणा की है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह ने चक्का जाम की घोषणा करते हुए कहा कि परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार 6 दिसम्बर की मध्य रात्रि से पूरे प्रदेश में रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश शासन और निगम प्रशासन ने बलपूर्वक हमारी हड़ताल से निपटने की कोशिश की तो उसके परिणाम गंभीर होंगे।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चक्का जाम से पहले 2 दिसम्बर को समूचे प्रदेश के क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालयों पर रोडवेज कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्र होकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर निगम प्रशासन और शासन उदासहीन रवैया अपनाये हुए है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों में छठे वेतनमान के एरियर चार साल 12 दिन का भुगतान करने, कार्यशालाओं में नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति करने, पार्ट्स की आपूर्ति करने, संविदा चालक-परिचालकों का न्यूनतम वेतनमान 16900 करने, सभी प्रकार की कटौती बंद करने और प्रदेश में डग्गामार बसों का संचालन पूरी तरह बंद करना शामिल है।
बैंक लाइन में लगने के लिए एक दिन की स्पेशल छुट्टी
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) के कर्मचारियों ने इस बार अपने वेतन के नकद भुगतान की मांग की है। नकद भुगतान नही किये जाने की स्थिति में कर्मचारी संगठन द्वारा रोडवेज कर्मचारियों को एक दिन का विशेष अवकाश प्रदान करने की भी मांग की गई है। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने इस मामले में रोडवेज के एमडी को आज मांग-पत्र भेजा है। संघ के मंत्री राजीव त्यागी ने कहा कि परिवहन निगम कर्मचारियों का वेतन बैंक खातों में सीधा भेजा जाता है।

No comments:
Post a Comment