ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
लखनऊ. यूपी के बहुचर्चित गैंगरेप मामले में फरार चल रहे आरोपी और यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ पुलिस ने गायत्री प्रसाद प्रजापति पर शिकंजा कसने के लिए पहले उनके दोनों बेटों को हिरासत में लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गायत्री के बेटों ने आरोपियों को शरण दी थी।
ताजा जानकारी के अनुसार, मेडिकल चेकअप के लिए गायत्री प्रजापति को देशबंधु हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गायत्री को गिरफ्तार करने के बाद भी पुलिस उनके आगे नतमस्तक दिखी। गायत्री को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें आलमबाग थाने में लाई। यहां पहुंचते ही गायत्री के समर्थकों का जमावड़ा लग गया और जमकर नारेबाजी होने लगी। इसके बाद समर्थकों ने पुलिस को धक्का देते हुए उन्हें लक्जरी कार फॉर्च्यूनर में बैठाकर देशबंधु हॉस्पिटल ले गए। मेडिकल कराने के बाद जिला कोर्ट में आरोपी गायत्री प्रजापति को पेश किया गया है। सूत्रों की मानें तो, पेशी होने के बाद गायत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। कोर्ट में पेश होने के बाद गायत्री को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गायत्री के आवास पर गैंगरेप
बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस ने गायत्री और उनके सहयोगी अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास शर्मा, चंद्रपाल, रूपेश और आशीष शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376डी, 511, 504, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि साल 2014 में गायत्री के आवास पर गैंगरेप हुआ था।
पहले दो बेटों को किया गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को प्रजापति के बेटे और भतीजे को गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर आरोप था कि इन्होंने रेप के आरोपियों को पनाह दी थी। बता दें कि चुनाव के दौरान मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही प्रजापति लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।

महिला से किया था ये वादा
बता दें कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि प्रजापति ने उसे सपा का बड़ा चेहरा बनाने का लालच देकर दो साल तक रेप किया और उनके सहयोगियों ने भी उसके साथ ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि 2016 में पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर बुलाकर उसकी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की गई।

No comments:
Post a Comment