लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में समाजवादी पार्टी (एसपी) नेता की उन्हीं के घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। एसपी नेता का नाम मनीष उर्फ मंटू बताया जा रहा है। मनीष की हत्या से इलाके में सनसनी का माहौल है। मनीष की हत्या से परिवार शोक में है तो वहीं एसपी कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल है।
मनीष का शव देर रात घर के अंदर खून से लथपथ मिला। उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान मिले हैं। ज्यादा खून निकलने की वजह से उनकी मौत होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले मनीष का किसी से विवाद हुआ था। मनीष एसपी के यूथ विंग, लोहिया वाहिनी का नगर महासचिव था।
No comments:
Post a Comment