मैनपुरी. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साक्षी महाराज एक पीडि़ता के चोट के निशान देखने के लिए उसको जींस उतारने के लिए कह देते हैं। ऐसे में पीडि़ता गांव वालों के सामने अपनी जींस उतारती है। बता दें कि मैनपुरी के बिछवा के फर्दपुर में बीते दिनों भाजपा कार्यकर्ता मैदान सिंह के घर पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस पर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप भी लगाया। मामले के बाद मैदान सिंह से मिलने उन्नाव साक्षी महाराज मैनपुरी पहुंचे।
देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीड़ित लड़कियों के चोट के निशान को कैसे साक्षी महाराज देख रहे हैं। मैनपुरी के एसपी हिमांशु कुमार से बात की तो उन्होंने मामला कुछ और ही बताया। एसपी कुमार के मुताबिक मैदान सिंह अवैध शराब आदि का धंधा अवैध ढंग से करता है। जिसकी शिकायत पर पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। लेकिन पुलिस पर मैदान सिंह की ओर से पुरूषों एवं महिलाओं ने पत्थरबाजी कर दी। जिस वजह से पुलिस को वापस लौटना पड़ा।
No comments:
Post a Comment