Saturday, April 7, 2018

बंद कमरे में मिला विवाहिता का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस


टीम ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के महुअवां चौराहे पर किराए के घर में अकेले रहने वाली महिला का शव कमरे में मिला। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला अपने पति अलग रह रही थी। पति पत्नी के बीच विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस सभी महत्वपूर्ण बिंदुओ पर गौर कर रही है।
महुअवां चौराहे पर ध्रुव निषाद का मकान है। इसके किराए पर एक कमरा लेकर अनीता (35) रहती थी। अनीता करौता नेबुईयां थाना घुघली की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम ओमप्रकाश है। इन दोनो के बीच तीन साल से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जाता है कि अनीता एक प्राइवेट अस्पताल में दाई का काम करती थी। उसका 12 साल का एक बेटा भी है। शनिवार की सुबह अनीता का कमरा नहीं खुला तो आस पास के लोग परेशान हो गए। कुछ लोगों ने कमरे के दरवाजे को खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर फाटक तोड़कर देखा गया तो अनीता मृत हालत में पड़ी हुई थी। लोगों के मुताबिक अनीता की हत्या कर शव को कमरे में छोड़ दिया गया है। कमरे में सामान भी बिखरे पडे़ थे। ऐसा लगता है कि मौत से पहले अनीता हत्यारों से जूझ रही थी। घटना के बाद अनीता के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि मृतका के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...