Monday, June 12, 2017
बलिया में दूल्हे के गुटखा खाने से नाराज दुल्हन ने शादी से किया मना
टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो
बलिया: यूपी के बलिया में शादी के मंडप में दूल्हे को गुटखा खाना महंगा पड़ गया। दूल्हे के गुटखा खाने से नाराज दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद पंचायत हुई, जिसके बाद बिना शादी हुए है ही बारात वापस लौट गई। घटना लालगंज के दामोदरपुर दलित बस्ती की है। जहां दलनछपरा निवासी धनपति राम के बेटे राजन की बरात आई थी। लेकिन जब दूल्हा शादी के लिए मंडप में पहुंचा तो वहां उसने गुटखा खा लिया। दुल्हन की सहेलियां जब दूल्हे की आरती उतारने आईं तो उसके मुंह में गुटखा देख नाराज हो गईं। इसपर दूल्हे ने भी रौब में उन्हें झाड़ दिया। इसके बाद लड़कियों ने आरती छोड़ कर पूरी बात दुल्हन को बता दी। दूल्हे की गुटखा खाने की बात जानकर दुल्हन को इतना गुस्सा आया कि उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। रिश्तेदारी में आई कुछ महिलाओं ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद्द पर अड़ गई और कहा कि उसे गुटखा खाने वाले आदमी के साथ शादी नहीं करना चाहती। कन्या पक्ष को लगा कि दुल्हन शादी नहीं करेगी तो खर्च की रकम वापसी के लिए दूल्हे को बंधक बना लिया। दूल्हा रात में किसी तरह मंडप से भाग गया। एक-एक करके बराती भी खिसक गए। वहीं, दुल्हन की इस फैसले से पूरे गांव में चर्चा बनीं हुई है। रविवार दिन में मामला दोकटी थाने पहुंचा जहां दोनों पक्षों की बातचीत सुन थानाध्यक्ष विजय सिंह व चौकी इंचार्ज जगदीश विश्वकर्मा ने स्थानीय लोगों की पंचायत बुलाई। पंचों ने निर्णय सुनाया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के सामान लौटा दें। दोनों पक्ष इस पर राजी हो गए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
All
SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग
टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...
-
ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो बस्ती। दो थाना क्षेत्रों में किशोरी और युवती को अगवा करनेे का मुकदमा दर्ज हुअा है। छावनी क्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर दी...
-
टीम ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो बाराबंकी झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल न कसने की वजह से एक बार फिर मरीज की जान झोलाछाप डॉक्टर के इलाज ने ले ली। प्रशा...
-
टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो गोंडा : शिक्षा की गुणवत्ता की पड़ताल कराने के लिए शुक्रवार को इटियाथोक व मुजेहना ब्लॉकों में संचालित 250 परिषदी...
-
ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो अमरोहा संभल में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद खुफिया एजेंसियों और एलआईयू की नजरें जिले पर गड़ गईं हैं। एलआईयू ने शनिवा...
-
ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो रब से सोना इश्क’ और ‘दो दिल बधे एक डोरी से’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव अब लोकप्र...
-
टीम ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो सोनम गुप्ता के बेवफा है कि नोट के बाद अब समाजवादी पार्टी छोड़ने वाली पंखुड़ी पाठक बेवफा है लिखी 2000 की नोट सो...
-
टीम ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो मुंबई . फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही कम समय में अपने अभिनय के चलते बतौर एक्ट्रेस पहचान बनाने वाली गौहर खान का आज ला...
-
ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की खिलाफत करने वाली विधायक रुचि वीरा को समाजवादी पार्टी ने बर्खास्त...
-
टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो गत वर्ष अक्तूबर में जेट एयरवेज के एक विमान में हाइजैक की अफवाह उड़ाने वाले मुंबई के एक ज्वेलर को राष्ट्रीय उड़ान प...
-
सुभाष सिंह ब्रेक न्यूज ब्यूरो गोंडा जयराम यादव हत्याकांड के आरोपी बलरामपुर सदर विधायक जगराम पासवान के दो भाइयों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ...

No comments:
Post a Comment