ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
लखनऊ। यूपी में एक दिलदहलाने वाली घटना घटी। यहां एक बच्चे ने अपना दादा की मौत का बदला लेने के लिए 10 साल की बच्ची का रेप कर डाला। हत्या का बदला लेने के लिए रेप कर डालने की ये अपने आप में पहली घटना है।

सांकेतिक फोटो
बच्ची का रेप करके लिया दादा की मौत का बदला
घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की है। यहां 14 साल के एक लड़के ने 10 साल की बच्ची का बलात्कार किया। इस लड़के ने ये बलात्कार 14 साल पहले मारे गए अपने दादा की मौत का बदला लेने के लिए किया।
लड़के ने मौका पाकर लड़की को झाड़ियों के पास पकड़ लिया और फिर उसका मुंह बांधकर उसके साथ रेप किया।
लड़की जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी मां उसके ढूंढते हुए वहां पहुंची। लड़की के प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था और वो बदहवास अवस्था में पड़ी हुई था। लड़की की हालात नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए आगरा रिफर किया गया है ।


लड़के को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित लड़की के दादा ने तकरीबन 14 साल पहले आरोपी लड़के के दादा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
लड़के ने खुद कबूल किया है कि उसने अपने दादा की मौत का बदला लेने के लिए बच्ची का रेप किया है। किसी से बदला लेने के लिए बलात्कार करने की ये अपने आप में पहली घटना है। जहां एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग का रेप हत्या की बदला लेने के लए किया हो।
इससे मिलता जुलता एक केस पिछले साल दिसंबर में यूपी के मिर्जापुर में हुआ था। यहां दो लोगों ने एक 16 साल की लड़की का रेप किया था। लड़की की मां ने पंचायत चुनाव में आरोपियों को हरा दिया था। हालांकि इस मामले में रेप पीड़ित लड़की ने परेशान होकर बाद में खुदकुशी कर ली थी।
No comments:
Post a Comment