Friday, January 11, 2019

बस्ती : शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़े,छप्पर भी जलाया


टीम ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
बस्ती: गौर थाना क्षेत्र के घुरहूपुर गांव में शुक्रवार की सुबह विवादित भूमि पर शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे किशोर घायल हो गया। किसी ने एक छप्पर में आग लगा दी, जिससे तीन घर और जल गए। घिसियावन पुत्र केवल तथा परमात्मा पुत्र अक्षैयबर के बीच भूमि विवाद है। घिसियावन उसी जमीन पर शौचालय बनवाने के लिए गड्ढा खोदवाने लगे। परमात्मा ने मना किया। प्रधान अरविंद राजभर दोनों पक्ष को समझाने लगे। इसी बीच एक पक्ष ने ईंट फेंकना शुरू कर दिया। सोनू 13 पुत्र गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। इसी बीच किसी ने शौचालय के गड्ढे के पीछे स्थित छप्पर में आग लगा दी। आग से घिसियावन, शेषराम व बिरजू का छप्पर जल गया। जिला अस्पताल से सोनू को ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया गया है।

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...