Saturday, September 1, 2018

SC/ST एक्ट से किसी का उत्पीड़न नहीं होगा : राजनाथ सिंह


टीम ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में किसी का उत्पीड़न नहीं हो रहा है न ही होगा। उन्होंने कहा कि  यह कोई नया एक्ट नहीं बना है, जो पुराना एक्ट है वही है। यह कांग्रेस के समय में भी था अटल की सरकार में भी था और आज भी वही है। अगर इसका दुरुपयोग कहीं पर होगा तो राज्य सरकारें इस पर संज्ञान लेंगी। लखनऊ में आयोजित एक अखबार के कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्री ने यह बातें कहीं।

एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बढ़ते पेट्रोल के दाम का विकल्प हम लोग निकाल लेंगे, रुपए में जो गिरावट आई है यह केवल भारत के साथ ही नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अन्य देशों की मुद्रा में भी गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले यह अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का कारण हुआ है। तुर्की की करेंसी में गिरावट के कारण रुपया कमजोर हुआ है। हम अपना एक्सपोर्ट बढ़ाएंगे और आईटी का एक्सपोर्ट और अधिक होगा।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय में क्रूड आयल के दाम में इजाफा हुआ था। उस दौरान बाहरी यूनिवर्सिटी भारत में इन्वेस्ट नहीं कर रहे थे लेकिन क्रूड आयल की कीमत बढी है डॉलर मजबूत हुआ है। रुपए कमजोर हुआ है फिर भी इन्वेस्टर्स भारत में इन्वेस्ट कर रहा है यह बड़ी बात है।  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 1930 में जनगणना जाति के आधार पर हुई थी रिजर्वेशन का लाभ मिलता है लेकिन यह जरूरी है की रिजर्वेशन किस को और कितने लोगों को मिल रहा है।

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...