ब्रेक
न्यूज ब्यूरोलखनऊ. यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने बुलंदशहर रेप कांड के बारे में विवादित बयान दिया है। आजम खान ने मुताबिक़ इस कांड के पीछे राजनैतिक विरोधियों की साजि़श का शक जाहिर किया है।
आजम खान ने वोट की खातिर किया गया कुकर्म बताया। आज़म खान ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो इस कांड की इस तरह भी जांच करे कि कहीं इसके पीछे उन लोगों का हाथ तो नहीं जो सत्ता में आना चाहते हैं और सपा सरकार को बदनाम करना चाहते हैं।
आजम ने कहा कि कहीं वो तो यह कुकर्म नहीं कर रहे हैं। क्योंकि राजनीति में अब बहुत गिरावट आ चुकी है। सत्ता के लिए गुजरात हो सकता है कांग्रेस के ज़माने में 42 हजार दंगे हो सकते हैं। वोट लेने के लिए मुज़फ्फरनगर और शामली हो सकता है, तो कुछ भी हो सकता है।
आजम ने कहा, वोट के लिए इतना गिर जाएंगे ये तो बापू ने भी नहीं सोचा होगा। बापू को तो आरएसएस की विचारधारा ने मार ही दिया। बात बहुत गंभीर है। रेप की घटना के पीछे का सच क्या है वो और मालूम हो जाये तो अच्छा होगा।
आज़म खान ने कहा कि चुनाव करीब है, हो सकता है सपा सरकार को बदनाम करने के लिए इसके अलावा और कोई रास्ता न हो। मुख्यमंत्री या किसी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है विकास के मामले में प्रदेश सब से आगे है।
राहुल गांधी पर आज़म ने कहा
आज़म खान ने राहुल गांधी के अखिलेश यादव को लड़का कहने पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारे यहां एक लड़का अच्छा है तो उनके यहां एक लड़की अच्छी है। लेकिन वो काम अच्छे नहीं करती और उनके वहां एक औरत भी है, लेकिन काम अच्छे नहीं करती। अब हम क्या करें। उनके वहां औरत और लड़कियां ज्यादा हैं, हमारे यहां तो लड़के ही हैं।

No comments:
Post a Comment