पीलीभीत। बैंकों को 9 हजार करोड़ चुकाए बिना भाग चुके विजय माल्या की किंगफिशर कंपनी के बारे में नई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। माल्या के लोन का गारंटर एक ऐसा किसान है जिसने आज तक ना विजय माल्या को देखा है ना किंगफिशर का नाम सुना है। यह किसान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के गांव खजूरिया का रहने वाला है और इसका नाम मनमोहन सिंह है।
बैंक ऑफ बड़ोदा बैंक ने इस किसान के खाते को सीज कर दिया है। बैंक का कहना है कि विजय माल्या को मनमोहन सिंह की गारंटी पर ही लोन दिया गया था। किसान के इस बैंक में दो खाते हैं जिनमें से एक खाते में 12 हजार और दूसरे खाते में 4 हजार रुपए हैं पीलीभीत के नाद शाखा के बैंक मैनेजर के मुताबिक, ये दोनों खाते मुंबई स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिस के निर्देश पर सीज किए गए हैं। वहीं किसान मनमोहन सिंह का कहना है कि मैं आज तक कभी विजय माल्या ने नहीं मिला। न उनसे कभी कोई संपर्क रहा। किसान मनमोहन सिंह ने कहा कि कह रहे हैं कि आपने किंगफिशर की गारंटी ले रखी है। मैंने आज तक माल्या को देखा ही नहीं है। मैं तो कभी मुंबई भी नहीं गया। इसके बावजूद मुझे उनका गारंटर बताते हुए मेरे दोनों खाते सीज कर दिए गए हैं।

No comments:
Post a Comment