Sunday, June 17, 2018

यूपी में टोल प्लाजा भी भगवा रंग में


टीम ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो 
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के एक टोल प्लाजा पर भगवा रंग का असर नजर आया। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राजमार्ग पर स्थित एक टोल प्लाजा को भगवा रंग में रंगा गया। हालांकि, अभी यह टोल प्‍लाजा ट्रायल के लिए खोला गया है। इसे अभी प्रदेश सरकार की ओर से थ्री नोटिफिकेशन का इंतजार है। 
इस मामले में टोल प्‍लाजा के सीनियर मैनेजर इतेंद्र सिंह का कहना है कि अभी सरकार की ओर से थ्री नोटिफिकेशन का इंतजार है। अनुमति मिलने पर तुरंत इसे शुरू कर दिया जाएगा। वहीं भगवा रंग के मामले पर उनका कहना है कि यह आर्किटेक्‍ट का डिजाइन है। इसमें कुछ अलग से नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले लखनऊ स्थित सीएम योगी के ऑफिस को भी भगवा रंग में रंगा गया था। वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों को भी भगवा रंग में रंगा गया था। इसी महीने सीएम योगी के हरदोई दौरे के पहले वहां के कार्यक्रम स्‍थल के टॉयलेट के टाइल्‍स को भी भगवा रंग में रंगा गया था, लेकिन बाद में मामला बढ़ने के बाद इन टाइल्‍स को हटा दिया गया था। 

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...