Wednesday, July 25, 2018

दिल्ली से 16 नेपाली लड़कियां बरामद, कुवैत और इराक भेजने की थी तैयारी


टीम ब्रेक न्यूज़ ब्यूरो
  दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुनिरका इलाके से 16 नेपाली  लड़कियों को बचाया है। ये लड़कियां नेपाल से तस्करी कर लाई गईं थीं। फिलहाल जांच की जा रही है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार देर रात मुनिरका में छापा मारा। यहां से मालीवाल और उनकी टीम ने 16 लड़कियों को बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम बीती रात 1:30 बजे का है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जिन लड़कियों का रेस्क्यू कराया। वह नेपाल की रहने वाली हैं। इन्हें बहला-फुसलाकर नेपाल से भारत लाया गया था।
नेपाली लड़कियों को बचाया-
जांच में सामने आया है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी। उनके पासपोर्ट दलालों ने छीन लिए थे। छोटे से कमरे में ये सभी 16 लड़कियां बंद थीं। 8 महीने से यह खेल चल रहा था। आपको बता दें कि 7 लड़कियां कुवैत और इराक 15 दिन पहले भेजी गई थीं। जहां से लड़कियां बचाई, वो जगह थाने से 500 मीटर दूरी पर थीं।
दिल्ली महिला आयोग के इस ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक केंद्र और एलजी पर एक तंज भरा ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, अब बीजेपी, एलजी, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री कहां हैं? दिल्ली पुलिस उनके अधीन है। वो क्या कर रहे हैं? यह उनकी जिम्मेदारी थी कि ये सब रोकें।

No comments:

All

SC ने पब्लिक सर्वेंट की तत्काल अरेस्टिंग पर लगाई रोक, कहा-इस एक्ट का हो रहा है दुरुपयोग

टीम ब्रेक न्यूज ब्यूरो  नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट के तहत मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौ...